पानी की मोटर का बटन 'ON' करने गया था बच्चा, जनरेटर के पीछे पड़ी नजर तो सहम गया – AajTak

Feedback
UP News: बिजनौर के चक्कर रोड स्थित राधिका गार्डन के पास एक कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के घर में खतरनाक Russell’s Viper सांप दिखाई दिया. सांप घर में जनरेटर के पीछे छिपा हुआ था. अचानक सांप पर नजर पड़ने के बाद एक छोटा बच्चा डर गया और भागकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी.
जानकारी के मुताबिक, चक्कर रोड स्थित राधिका गार्डन के पास रहने वाले तेजपाल सिंह सरकारी कर्मचारी के पद से रिटायर हो चुके हैं. उनके घर में पानी की मोटर लगी हुई है. घर का पानी खत्म होने के बाद परिवार का एक छोटा बच्चा पानी की मोटर का बटन ऑन करने के लिए बाहर आया था.
बच्चा जैसे ही मोटर के पास पहुंचा, तभी उसे जनरेटर के पीछे से सांप के होने का एहसास हुआ. ध्यान से देखने पर बच्चे की नजर छिपे हुए Russell’s Viper पर पड़ी. अचानक इतने बड़े सांप को सामने देखकर बच्चा बुरी तरह डर गया और वहां से भागकर घर के अंदर पहुंचा.
बच्चे ने घबराते हुए अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई. इसके बाद परिजनों ने आसपास तलाश की तो जनरेटर के पीछे Russell’s Viper छिपा हुआ दिखाई दिया. सांप को देखकर परिवार के लोगों में भी डर का माहौल बन गया. देखें VIDEO:- 
परिजनों ने बिना किसी तरह का जोखिम उठाए इसकी जानकारी सर्प मित्र ( बी भास्कर ) को दी और उन्हें घर बुलाया. सूचना मिलने के बाद बी भास्कर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप को पकड़ने का काम शुरू किया. देखें VIDEO:- 
काफी मशक्कत के बाद सर्प मित्र बी भास्कर ने Russell’s Viper को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली.
बताया गया कि घर में मिला सांप Russell’s Viper था. समय रहते बच्चे की नजर इस पर पड़ जाने से परिवार को इसकी जानकारी हो गई और सर्प मित्र की मदद से उसका सफल रेस्क्यू कर लिया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News