हाथरस। सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधि शर्मा (बी.एड.), द्वितीय स्थान ओलीशा सूर्यवंशी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) एवं पलक स्वामी तथा तृतीय स्थान विशाल कुमार (एम.ए. हिन्दी, तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि स्वरचित कविता विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
साहित्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करता है। प्रो. सुनन्दा महाजन ने कहा कि कविता केवल भावों की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और समय को देखने का एक संवेदनशील दृष्टिकोण भी है। प्रो. चन्द्रशेखर रावल ने कहा कि स्वरचित काव्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी सृजनात्मक ऊर्जा को सामने लाता है। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-कौशल एवं साहित्यिक चेतना का विकास करती हैं।कार्यक्रम का संचालन प्रो. बृजेश सिंह कुशवाहा ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. प्रीति वर्मा, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रो. देवेन्द्र कुमार दीक्षित शामिल रहे। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के प्रो. प्रेमकिशोर एवं मेघा शर्मा, दीप्ति उपाध्याय, शालू सिंह, पलक, योगेश, खुशी कौशिक, शिवानी सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play