Feedback
तमन्ना भाटिया इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी आने वाली फिल्म द वन की जोरशोर से प्रमोशन कर रही हैं. वो इस दौरान पूर्वांचल के महापर्व छठ के रंग में भी रंगी नजर आ रही हैं.
तमन्ना का नया देसी लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है. राधा अष्टमी के खास मौके पर गंगा किनारे पहुंचीं एक्ट्रेस ने ऐसा आउटफिट पहना, जिसमें बिहार की मिट्टी, मिथिला की कला और छठ पर्व की खूबसूरती एक साथ नजर आई.
तमन्ना ने जिस हैंड-पेंटेड मधुबनी ओढ़नी को साड़ी के साथ स्टाइल किया, वह सिर्फ कपड़ा नहीं बल्कि पूरी कहानी कहती नजर आई. इसे चार कलाकारों ने मिलकर एक ही लगातार पीस के तौर पर तैयार किया है.
तमन्ना के आउटफिट की सबसे खास बात इसके बीच में बनी राधा और कृष्ण की तस्वीर है. इसके आसपास मिथिला से प्रेरित कई बारीक डिजाइन बनाए गए हैं, जिनका अपना अलग सांस्कृतिक अर्थ है.
तमन्ना ने बताया कि छठ में सिर्फ उगते सूरज की पूजा नहीं होती, बल्कि डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है. इसी भाव को आउटफिट के पीले से गहरे नीले होते रंग में दिखाया गया है- यानी रोशनी के जाने और लौटने की कहानी.
तमन्ना ने इस एथनिक लुक को डायमंड चैंडेलियर ईयररिंग्स के साथ पेयर किया. झूमर जैसी डिजाइन और नीचे गिरते नाजुक डायमंड ड्रॉप्स हर मूवमेंट के साथ चमकते नजर आए. इस ईयररिंग्स में भी देवी मां की आकृति जैसी झलक मिली.
तमन्ना ने डिजाइनर करण तोरानी के लिए भी खास मैसेज लिखा. उन्होंने कहा कि इस मौके के लिए उनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता था, क्योंकि इस क्राफ्ट को गहराई से समझने के साथ-साथ उसमें आध्यात्मिक जुड़ाव भी जरूरी था.
राधा अष्टमी के शुभ दिन गंगा किनारे तमन्ना ने इस खास लुक को पेश किया. एक्ट्रेस ने इसे बिहार और अपनी कहानी ‘द वन’ की दुनिया को दिया गया एक तरह का ट्रिब्यूट बताया.
तमन्ना का ये पूरा लुक फैशन और परंपरा का खूबसूरत मेल है. मधुबनी पेंटिंग, राधा-कृष्ण, छठ का सूरज और गंगा किनारे का माहौल- एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में बिहार की विरासत को ग्लैमरस टच दे दिया.
(Photos: Instagram @tamannaahspeaks)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू