प्रयागराज में गुरुवार सुबह एक बस ने 48 साल के दुकानदार को रौंद दिया। टक्कर के बाद बस उसे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। लोगों ने बस का पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर में हुआ।
रामनारायण गुप्ता की चाय की दुकान है। वह सुबह दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान प्रयागराज से मिर्जापुर जा रही बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर…
सादाबाद SDM से अभद्रता के आरोप में जिला पंचायत सदस्य पर FIR
हाथरस में सादाबाद SDM रितु सिरोही से अभद्रता के आरोप में जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। SDM बुधवार दोपहर तहसील में जनसुनवाई कर रही थीं। समाप्त होने के बाद ईशान चौधरी अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान SDM के साथ अभद्रता की और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद SDM ने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने अभद्रता करने के आरोप से इनकार किया है। मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.