जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित संताली फिल्म निर्देशक रवि राज मुर्मू बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर संताली सिनेमा के कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज पहुंचे, जहां कॉलेज परिवार ने उनका अभिनंदन किया। रवि राज मुर्मू करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के 2011-14 सत्र के पूर्व छात्र हैं। उन्हें उनकी चर्चित संताली फिल्म आंगेन के लिए गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय सम्मान मिला है। गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित समारोह में उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से पूरे कोल्हान और संताली कला जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने उनकी सफलता को संताली सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play