Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के मड़वा स्थित श्री ब्रजलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में 25 से 28 सितंबर तक आयोजित भादो पूर्णिमा मेले की तैयारी शुरू हो गई है। मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की मांग की गई है। मड़वा के ग्रामीण गोपाल चौधरी ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन के हवाले से बताया कि भादो पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना, दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मंदिर प्रबंधन द्वारा मेले की व्यवस्था की जाती है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी, चिकित्सा, शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था जरूरी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play