मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली, लखनऊ, पटना, कोलकाता, गुवाहाटी, शिमला, देहरादून और चंडीगढ़ में CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला. दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर से इलेक्शन कमीशन जाने की कार्यकर्ताओं ने कोशिश की. कार्यकर्ताओं ने पुलिस के एक बैरिकेड्स तोड़ दिए और आगे बढ़ गए.
वहीं गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड से आगे जाने की कोशिश करने पर असम कांग्रेस चीफ गौरव गोगोई और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया है. लखनऊ में भारी बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और CEC के इस्तीफे की मांग की. यहां भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
असम कांग्रेस ने अपने मुख्यालय राजीव भवन से एक मार्च निकाला और उसकी योजना सीईसी का पुतला फूकने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ने की थी. पुलिस ने राजीव भवन के पास बैरिकेड लगाए थे, जिन्हें गोगोई समेत प्रदर्शनकारी नेताओं ने पार करने की कोशिश की. उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. इनका आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कर लोकतंत्र पर सीधा हमला किया है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता. कांग्रेस की मांग है कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
#WATCH | Uttar Pradesh | Amid heavy rain in Lucknow, Congress workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and demand his resignation; Police detain the protestors pic.twitter.com/Axqqd7ee3P
इंडियन यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) भी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरी और जमकर नारे लगाए. IYC चीफ उदय भानु चिब ने कहा कि हम ज्ञानेश कुमार को देश से भागने नहीं देंगे. उन्होंने कहा, ’13 करोड़ भारतीयों को उनके वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित रखा गया है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसीलिए हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं और तब तक यह विरोध जारी रखेंगे जब तक उन्हें जेल नहीं हो जाती. इसके बाद सिर्फ दो ही रास्ते हैं- या तो वह जेल जाएं या देश छोड़कर भाग जाएं, लेकिन हम उन्हें देश से भागने भी नहीं देंगे. हमारे लोग हर एयरपोर्ट पर तैनात हैं. जहां भी वह मिलेंगे, हम उन्हें पकड़ लेंगे. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.’
ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और ‘वोट चोरी’ का गवाह बनना चाहिए.
इसी मांग के साथ आज देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं.
वोट चोरों को बख्शा नहीं जाएगा, सबका हिसाब होगा.
📍 पटना, बिहार pic.twitter.com/mF5qG2rxmP
बिहार में पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड में तोड़-फोड़ की. जम्मू में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन समेत कई लोगों को हिरासत में लिया. बिहार में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. बिहार में कांग्रेस नेताओं की वीडियो शेयर कर पार्टी ने आधिकारिक एक्स पर लिखा, ‘ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और वोट चोरी का गवाह बनना चाहिए. इसी मांग के साथ आज देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं. वोट चोरों को बख्शा नहीं जाएगा, सबका हिसाब होगा.’
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: Himachal Pradesh Congress workers vandalise the board outside the office of the State Election Commission during their protest against the Election Commission pic.twitter.com/uMlgARh63i
पंजाब में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान चंडीगढ़ स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं. पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-17 में प्रदर्शन किया. जब वे राज्य चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने के लिए पुलिस बैरिकेड पार करने की कोशिश कर रहे थे तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.