Bokaro News: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मुसाफिर सिंह यादव के पुत्र की गिरिडीह में पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही पिता गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि मुसाफिर सिंह यादव करीब तीन माह पहले ही चतरोचट्टी थाना में सहायक अवर निरीक्षक (मुंशी) के पद पर पदस्थापित हुए हैं। रात को पुत्र की हत्या की सूचना मिलने के बाद वे तुरंत गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर चतरोचट्टी थाना पुलिस सहित स्थानीय जनों ने शोक व्यक्त किया है।
चतरोचट्टी मुखिया महादेव महतो ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, आजसू नेता कोलेश्वर रविदास ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play