जिस विषय के शिक्षक नहीं हैं, उस विषय की पढ़ाई अब बच्चों की कमजोरी नहीं बनेगी। स्कूलों में ऐसे विषयों की लाइव कक्षा चलाकर पढ़ाई पूरी कराई जाएगी। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम समीर सौरभ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिका
188 स्कूल भवनहीन, 37 को मिल चुकी जमीन जिले के 188 भूमिहीन/भवनहीन विद्यालयों की समीक्षा में 37 स्कूलों के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। इनमें 17 नव प्राथमिक विद्यालय और 20 उत्क्रमित उच्च विद्यालय शामिल हैं। डीएम ने बीईओ, डीपीओ (एसएसए) और डीईओ को सीओ के साथ समन्वय कर एक सप्ताह में भूमि संबंधी कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया।बच्चों की सुरक्षा भी एजेंडे में पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, साफ-सफाई, जर्जर भवन, जंगल-झाड़ की सफाई शामिल है।विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर वातावरण तैयार करने पर भी बैठक में जोर दिया गया।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। विषयवार शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में लाइव कक्षा से पढ़ाई सुनिश्चित कराई जाएगी। भवन और आधारभूत सुविधाओं में कमी को भी प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता मिलने पर जिम्मेदार अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई होगी। -समीर सौरभ, डीएम, गोपालगंज
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.