UN में शहबाज शरीफ के भाषण पर भारतीय राजनयिक की छूटी हंसी, रिएक्शन हुआ वायरल – Jagran

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण में झूठे दावे पर भारतीय राजनयिक आर. श्रीनिवास की हंसी का वीडियो वायरल हो गया।
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ।
शहबाज शरीफ का UNGA भाषण बना मजाक का विषय।
भारतीय राजनयिक आर. श्रीनिवास की हंसी हुई वायरल।
भारत ने पाकिस्तान के झूठे दावों का कड़ा खंडन किया।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भाषण मजाक और चर्चा का विषय बना। ये कोई नई बात नहीं है, जब पाकिस्तानी पीएम ने कोई झूठा और बेबुनियादी दावा करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी फजीहत कराई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे मौके सामने आते रहे है। 
हलांकि इस बार शहबाज शरीफ के संबोधन के दौरान एक दिलचस्प वाकया तब सामने आया, जब पाकिस्तानी पीएम को उनके भाषण में भारत के खिलाफ पुराना राग अलापते और मई 2025 के संघर्ष को लेकर झूठी जीत का दावा करते देख भारतीय राजनयिक आर. श्रीनिवास अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उनका यह मुस्कुराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि शरीफ ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप की तारीफ की और दावा किया कि उनके दखल ने दोनों देशों को बड़े विनाश से बचाया।
हालांकि, भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि 10 मई 2025 को सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला दोनों देशों की सीधी बातचीत से हुआ था, जिसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं थी। शरीफ ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कदम को अवैध बताया।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तान के लोकतांत्रिक दावों की पोल खोलते हुए कहा कि जिस देश का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान की मिलिट्री एकेडमी के पास छिपा मिला हो, उसे मानवाधिकारों पर उपदेश नहीं देना चाहिए।
उन्होंने पाकिस्तान की व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि वहां की राजधानी इस समय अपने ही लोगों से बचाने के लिए किले में तब्दील है। यह सरकार सेना की, सेना द्वारा और सेना के लिए” है, जहां कठपुतली सरकारें बदलती रहती हैं लेकिन असली ताकत सेना के पास ही रहती है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News