Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि पुलिस ने पांच घंटे के अंदर ऑटो चोरी के एक मामले का खुलासा कर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी हुए ऑटो को बरामद कर मामले में तीन शातिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। फरार दो शातिरों की तलाश की जा रही है।मीनापुर थाने पर शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि रामपुरहरि थाना क्षेत्र के माड़ीटोला गांव के रंजीत पासवान ने शुक्रवार शाम गांव के ही नीरज कुमार के दरवाजे पर अपना ऑटो लगाकर घर चला गया। रात में चोरों ने ऑटो को चोरी कर लिया।
इसकी जानकारी होने पर नीरज ने फोन कर इसकी सूचना रंजीत को दी। रंजीत ने पूरे घटनाक्रम से रामपुरहरि पुलिस को अवगत करते हुए ऑटो चोरी की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इससे पुलिस को ऑटो चोरी का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने रामपुरहरि गांव के सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सुनील ने धरमपुर में उक्त ऑटो को बेचने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना के पांच घंटे के अंदर ही चोरी हुए ऑटो को बरामद कर लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ऑटो को काटने का काम शुरू हो चुका था। थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि पुलिस ने सुनिल सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुनिल को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play