Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। स्कूल चौक स्थित सर्विस रोड पर आने वाले शिव मंदिर को एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसके गौतम और आरकेडी के वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्मण सेट्टी के नेतृत्व में हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण के कारण मंदिर सर्विस रोड की जद में आ गया था। मंदिर के कारण करीब डेढ़ साल से सर्विस रोड का निर्माण कार्य बाधित था। मंदिर हटाए जाने के बाद अब अधूरी सर्विस रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
मंदिर हटाने से पहले शिवलिंग सहित अन्य प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को मंदिर से बाहर निकाला। सैकड़ों श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए सभी प्रतिमाओं को बाजार टांड़ स्थित देवी मंडप ले गए, जहां उन्हें सुरक्षित रखा गया है। नया शिव मंदिर बनने के बाद शिवलिंग सहित अन्य प्रतिमाओं को उसमें विधिवत स्थापित किया जाएगा।
एनएचएआई की ओर से मंदिर निर्माण के लिए मुआवजा राशि देने का आश्वासन भी दिया गया है। बताया गया कि सर्विस रोड के निर्माण में मंदिर बाधा बन रहा था। ग्रामीणों के साथ कई दौर की बातचीत और समन्वय के बाद मंदिर हटाने पर सहमति बनी। इसके बाद शनिवार को मंदिर को हटाने की कार्रवाई पूरी की गई।
मंदिर हटाए जाने के बाद अब कंपनी के लिए अधूरी सर्विस रोड का निर्माण पूरा करने का रास्ता खुल गया है। इससे स्कूल चौक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और सर्विस रोड से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। मौके पर आरकेडी के एजीएम इंदर सिंह नेगी, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसआई मंटू चौधरी, अमोद सिंह, एनएचएआई के साइट इंजीनियर पवन कुमार समेत कंपनी के कर्मी और जिला से आए आईआरबी के जवान मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play