Ghumla News: भरनो में हाथियों ने रौंदी एक एकड़ से अधिक धान की फसल – Hindustan

Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों के झुंड द्वारा बार-बार खेतों में घुसकर धान की फसल बर्बाद किए जाने से किसान चिंतित हैं। शनिवार की रात अमलिया गांव के किसान नंदकिशोर सिंह और दिनेश ठाकुर के खेतों में हाथियों ने घुसकर धान की फसल रौंद दी। इससे दोनों किसानों की एक एकड़ से अधिक फसल क्षतिग्रस्त हो गई।

रविवार सुबह किसान खेत पहुंचे तो जगह-जगह धान की फसल उखड़ी और जमीन पर बिखरी मिली। किसानों के अनुसार पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जंगली हाथियों का आवागमन लगातार बना हुआ है। रात में हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव के आसपास पहुंच जाता है और धान, मक्का समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

किसानों ने बताया कि खेती ही उनकी आय का प्रमुख साधन है। फसल बर्बाद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के गांव और खेतों के आसपास पहुंचने से लोगों में भय बना हुआ है। रात में ग्रामीण खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।

पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें आबादी व खेतों से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। नंदकिशोर सिंह और दिनेश ठाकुर ने वन विभाग से फसल नुकसान का जल्द आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News