EC विवाद पर नितिन नबीन का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- ‘ये उनकी हताशा और…’ – ABP News

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन सोमवार (28 सितंबर, 2026) को ममता बनर्जी की तरफ से चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर की गई आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि ये उनकी हताशा और निराशा है. यही कांग्रेस और विपक्ष के लोग जब केरल में चुनाव, तमिलनाडु में चुनाव जीतते हैं, तब चुनाव आयोग दोषी नहीं होता है, लेकिन पश्चिम बंगाल में वो चुनाव हार गए, तो चुनाव आयोग दोषी हो गया.
विपक्ष पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा हमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, ‘जब कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिली, तब आयोग दोषी नहीं होता है, लेकिन वो गुजरात में हार जाते हैं, तब चुनाव आयोग दोषी हो जाता है. ये दोहरी नीति नहीं चलेगी. राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोग देश की जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं.’ 
उन्होंने कहा, ‘उन्हें जनता ने जो सबक सिखाया है, उन्हें उससे सिखने की जरूरत है. उससे सीखिए कि आपने कहां-कहां और क्या-क्या गलतियां कीं, आपने किस तरह से जनता को प्रताड़ित किया और इसीलिए जनता आज आपके खिलाफ खड़ी है, लेकिन फिर भी आप चुनाव आयोग को ही दोषी ठहरा रहे हैं.’  
राहुल गांधी और विपक्ष पर नितिन नबीन ने साधा निशाना
#WATCH | Kolkata, West Bengal: BJP National President Nitin Nabin says, “I believe that West Bengal is moving in the right direction under strong, people-connected leadership, transitioning from an atmosphere of fear to one of trust. During my two-day visit, I observed how the… pic.twitter.com/uQTmvVzaq5

नितिन नबीन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘चुनाव आयोग का दुरुपयोग तो आप लोगों ने किया है, लेकिन हमने हमेशा ही सभी संवैधानिक संस्थाओं को सम्मान दिया है और भविष्य में भी हम सभी संवैधानिक संस्थाओं को सम्मान देंगे.’ उन्होंने कहा कि हम किसी भी हाल में संवैधानिक संस्थाओं की पारदर्शिता को कमजोर नहीं होने देंगे.
शुभेंदु अधिकारी सरकार के बारे में बोले नितिन नबीन
पश्चिम बंगाल को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल एक सही दिशा में, सशक्त नेतृत्व के साथ, जनता से जुड़े हुए नेतृत्व के साथ, डर के माहौल से बाहर निकलकर भरोसे के वातावरण के साथ चल रहा है और जिस प्रकार से मैंने अपने दो दिन के बंगाल प्रवास में देखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जो संकल्प पत्र था, उस संकल्प पत्र को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी ने बेहद कम समय में उन संकल्पों की सिद्धी में, मोदी जी की गारंटी को पूरा करने में बहुत उम्दा तरीके से काम किया है और उसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी टीम को बहुत बधाई देता हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मैंने पश्चिम बंगाल के युवाओं के साथ बातचीत में उनमें जिस तरह की उम्मीद देखी, पश्चिम बंगाल अपनी संस्कृति, अपनी कला और अपने खेल के लिए जाना जाता है, उसकी पुराने वैभव के लिए हमारी सरकार काम रही है. 
यह भी पढ़ेंः ‘ये सिर्फ उपचुनाव हैं’, CJI का SIR मामलों की अर्जेंट सुनवाई से इनकार

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News