Jamshedpur News: फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता
बिष्टुपुर स्थित परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक सोमवार को सभापति हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों और पदाधिकारियों ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समिति ने अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति, काम की गुणवत्ता की जानकारी ली। लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नियमित स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्य संपोषित योजनाओं में देरी पर समिति ने अधिकारियों को योजना बनाकर काम पूरा कराने की बात कही। संवेदकों के साथ नियमित बैठक कर प्रगति की निगरानी करने और अनावश्यक देरी करने वाले संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, पूरी हो चुकी योजनाओं का स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उद्घाटन तथा नई योजनाओं का शिलान्यास कराने की बात भी अधिकारियों से कही।
इधर, खनन एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा में खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य कराने और अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पर्यटन स्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। वहीं, समिति ने स्कूली शिक्षा विभाग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों में स्वच्छता और बच्चों के विकास पर ध्यान देने को कहा। वहीं, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, भवन, ऊर्जा, कृषि, कल्याण और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा बैठक में की गई। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play