सेक्टर 2 ए में साहित्य परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़ा के तहत विचार सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष प्रो पीएल वर्णवाल ने की। दयानंद सिंह ने विषय प्रवेश कराया व दीनानाथ ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रो वर्णवाल ने संघ के 100 वर्षों की कार्ययात्रा व सामाजिक सेवा पर विचार रखे। दयानंद सिंह ने हिंदी को देश को एकता के सूत्र में जोड़ने वाली भाषा बताया। डॉ. आशा पुष्प ने हिंदी को भारत माता के हृदय की धड़कन कहा, वहीं परमेश्वर भारती ने इसे आजादी का मंत्र बताया।
कवि गोष्ठी में ब्रह्मानंद गोस्वामी, दीनानाथ ठाकुर, वकील दीक्षित, परमेश्वर भारती, डॉ पीएल वर्णवाल, डॉ आशा पुष्प, सुधारानी, डॉ रंजना श्रीवास्तव, दयानंद सिंह, करुणा कलिका व गंगेश पाठक ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कविताओं ने श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। अंत में हिंदी प्रचार, सामाजिक एकजुटता व राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play