Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डाक परिमंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 14 दिवसीय हिंदी पखवाड़े के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एमयू अब्दाली ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों के लिए निबंध, टंकण, अनुवाद, सामान्य ज्ञान, अंताक्षरी, वाद-विवाद और काव्यपाठ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। विभिन्न स्पर्धाओं में एकता रावत, शिवानी कपरवाण, मोहित कुमार, पंकज रतूड़ी, विशाखा रानी, मुनीष शर्मा, विनीता मिश्रा पुरोहित और अनिशा काला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री ने सभी कर्मचारियों से दैनिक प्रशासनिक कार्यों को सहजता से हिंदी में करने का आह्वान किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play