Feedback
दिल्ली के बेला स्टेट इलाके में 727 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले पर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया था. अब इस मुद्दे पर चुनाव आयोग की तरफ से सफाई पेश की गई है. आयोग का कहना है कि साल 2021 में इस इलाके में खेती-बाड़ी बंद हो गई थी और साल 2022-23 में यहां बने अवैध घरों को गिरा दिया गया था. चूंकि घर गिरा दिए गए थे और मतदाता अपने रजिस्टर्ड पते पर नहीं रह रहे थे, इसलिए नियमों के तहत उन्हें एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) सूची में डाल दिया गया था. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू