Haridwar News: पत्नी से कहासुनी के बाद तीन बच्चों को गंगनहर में फेंकने पहुंचा युवक, स्थानीय लोगों ने पकड़ा – Hindustan

Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टीबड़ी में पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक मंगलवार को अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंच गया। युवक बच्चों को गंगनहर में फेंकने का प्रयास कर रहा था। तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।

बाद में उसकी पत्नी को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कर उन्हें बच्चों समेत घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, टीबड़ी कॉलोनी निवासी तरुण पुत्र छोटे लाल का मंगलवार दोपहर पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद वह तीनों बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने उसे बच्चों को नहर में फेंकने का प्रयास करते देख लिया और समय रहते पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाया और उसकी पत्नी को भी मौके पर बुलाया। दोनों को परिवार की जिम्मेदारियों के बारे में समझाया गया। इसके बाद तरुण ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाने की बात कही। तरुण ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों को नहर में फेंकने के बाद खुद भी उसमें कूद जाता। वहीं, पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति नशे में उसके साथ मारपीट करता है, घर का खर्च नहीं देता और रोजाना लड़ाई-झगड़ा करता है।

प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद युवक तीन बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंचा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार की, जिसके बाद सभी को सकुशल घर भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News