अगर आप आने वाले दिनों में स्कोडा (Skoda) की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने पूरे मॉडल लाइनअप को प्राइस हाइक देने वाली है। कंपनी के मुताबिक, बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। कारों की कीमतों में मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। किसी भी गाड़ी को दिया जाने वाला मैक्सिमम प्राइस हाइक 20 हजार रुपये तक होगा। सभी कारों की नई एक्स-शोरूम कीमतें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी।
स्कोडा ऑटो इंडिया अपनी पूरी रेंज की एक्स-शोरूम कीमतों में 1.2% तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ रही इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट के दबाव को देखते हुए प्राइस हाइक का फैसला लिया गया है। स्कोडा की मौजूदा इंडियन रेंज में कायलैक, कुशाक, स्लाविया और कोडिएक जैसे बेहतरीन प्रोडक्ट शामिल हैं। कंपनी ने 2026 में अपने लाइनअप में कई नए मॉडल, वेरिएंट और फीचर अपडेट भी ऐड किए हैं।
इस साल स्कोडा ने नई कुशाक को लॉन्च किया था और अब स्लाविया फेसलिफ्ट के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। यह 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। स्लाविया में नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 360-डिग्री कैमरा और रियर सीट मसाज जैसे फीचर्स ऐड किए गए हैं। इसके अलावा कोडिएक को भी नए फीचर्स और ADAS के साथ अपडेट किया गया है। हाल ही में कंपनी ने कायलैक स्पोर्टलाइन वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.32 लाख रुपये से शुरू होती है।
स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2025 में भारत में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा सेल दर्ज की थी। कंपनी ने 2025 में 72,665 कारें बेची थीं। 2026 में भी कंपनी ने सेल के मामले में अपनी ग्रोथ जारी रखी है। कंपनी की सेल अगस्त 2026 तक 50 हजार यूनिट्स के आंकड़े को पार कर चुकी है। कंपनी के भारत में बने मॉडल्स में कायलैक, कुशाक और स्लाविया शामिल हैं। भारत में कंपनी की लोकल मैन्युफैक्चरिंग के दौरान 2.5 लाख से ज्यादा मेड-इन-इंडिया स्कोडा कारें बिक चुकी हैं। वहीं, कायलैक की सेल भी 75,000 यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी है।
स्कोडा सुपर्ब का नया जेनरेशन भारत में आने वाला है। इस नए जेनरेशन के साथ कंपनी डीजल इंजन सेडान सेगमेंट में री-एंट्री करने वाली है। नई सुपर्ब में 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन मिलेगा, जो 148PS की पावर और 360Nm का टॉर्क देगा। इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ पेयर किया जाएगा। यह अगले साल इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play