यूपी के इन संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 3 अक्टूबर से शुरू होगा ये ऑनलाइन प्रोसेस – Hindustan

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। उनके बीच पारस्परिक और खाली पदों पर एक जिले से दूसरे जिले (अन्तर्जनपदीय) और जिले के अंदर (जनपदीय) तैनाती पाने का मौका है। इसके साथ ही डीपीएमयू (जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई) और बीपीएमयू (ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई) के लिए तबादले भी होने हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्रकिया तय कर दी गई है। तीन अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

मंगलवार को इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए। मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन की समय सारिणी (Time table) निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिलों को जारी पत्र के अनुसार ऑनलाइन आवेदन तीन अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से 17 अक्टूबर 2026 को रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे।

कहा गया है कि पदों पर तैनाती और डीपीएमयू और बीपीएमयू के तबादले की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी की गई है। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल के जरिए से केवल ऑनलाइन आवेदन ही किए जा सकेंगे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

यदि किसी संविदा कर्मचारी ने पहले लिखित रूप से या किसी माध्यम से राज्य स्तर पर आवेदन किया गया हो तो उसे भी मानव संपदा पोर्टल के पदस्थापन/स्थानान्तरण मॉड्यूल पर तय प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश की ओर से संविदा कर्मचारियों से निर्धारित समयावधि के अंदर ही मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। कहा जा रहा है कि तय समय सीमा में आवेदन किए जाने चाहिए ताकि पदस्थापन और तबादलों की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News