Bareily News: आंवला। पिछले दिनों लगातार हुई वर्षावृष्टि के चलते रामगंगा किनारे तथा अरिल नदी के समीप के गांवों में पानी भर गया है। लोगों के मकानों में पानी भरा है, ऐसे में प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। इसकी सूचना पर कई गांवों के ग्रामीण और महिलाएं काफी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे। एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने पात्र लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का आश्वासन दिया है। बताया गया कि तहसील में बांटने के लिए केवल तीन सौ पैकिट राहत खाद्य सामग्री के अभी तक प्राप्त हुए हैं। प्रशासन ने कुछ गांवों में जाकर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई।
इस पैकिट में आटा, चावल, सब्जी आदि सामान है। इसकी सूचना फैलने पर मंगलवार को गांव दलीपपुर से काफी ग्रामीणों तहसील कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि दलीपपुर अरिल नदी के किनारे बसा हुआ है। इस बार अधिक वर्षा होने के कारण पूरा गांव बाढ़ से प्रभावित है, फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं हैं, कच्चे मकान गिर गए, उनके मकानों में पानी भी भरा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों को ही राहत सामग्री वितरित की है। बताया गया कि इस बीच वहां रहटुईया, नगरिया, पैगा, आसपुर गांव से भी लोग पहुंच गए। एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नियमानुसार पात्र लोगों का राहत सामग्री वितरित की जाएगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play