Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अवधूत भगवान राम पी.जी. कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन मंगलवार को कविता पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने की।कविता पाठ में छात्राओं ने विभिन्न रसों का सुंदर समावेश किया। शृंगार रस में-“तुम बिल्कुल ऐसी लगती हो, वीर रस में-जीवन की राह कितनी भी कठिन हो हिम्मत का दिया बुझने न देना.., वात्सल्य रस में-“मां तुम रीढ़ हो”, चिंतनशील में-अभी कल बाकी था…तथा हास्य में-नशा मुक्ति प्रस्तुत किया गया। डॉ. अजय सिंह, विभागाध्यक्ष इतिहास, ने अपनी ग़ज़ल ज़िंदगी के सफर में अकेला चला…से आशीर्वाद भी प्रदान किया।प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने भी श्यामपट” तथा देश जल रहा है, फिर भी चल रहा है…जैसी कविताएं प्रस्तुत कीं।कार्यक्रम
के निर्णायक डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार एवं अंजलि रहे।संचालन डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play