सोसायटी के लोग बोले- डॉग को घर में रखो, महिला ने कहा- यह हमारा नहीं है… फिर ईंट-डंडों से कर दिया हमला – Aaj Tak

Feedback
गुजरात के सूरत शहर में कुत्ते को लेकर सोसाइटी में बवाल मच गया. सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने एक परिवार पर डंडों, ईंटों से हमला कर दिया. गली के कुत्ते को घर में रखने को लेकर हुए इस विवाद में पुरुष और महिलाएं मारपीट करती नजर आईं. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लिंबायत थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
वायरल वीडियो सूरत शहर के लिंबायत थाना क्षेत्र की मारुति नगर सोसायटी का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक दूसरे पर डंडे और ईंटों से हमला कर रहे हैं. सोसायटी के लोग एक घर को निशाना बना रहे हैं. घर के सदस्यों के साथ मारपीट होती देख एक डॉग भी उन्हें बचाने के लिए भौंकने लगता है. वायरल वीडियो 20 जनवरी का है, जो 25 जनवरी को सामने आया. इसके बाद लिंबायत थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मारपीट में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद 7 आरोपियों में से एक आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. गिरफ्तार आरोपी समीर अहमद ने कहा कि मेरा पड़ोस में रहने वाली मुमताज के साथ कुत्ते को घुमाने के की वजह से झगड़ा हो गया था. मुझसे गलती हो गई, मैं माफी चाहता हूं.
यह भी पढ़ें: रिक्शे वाले ने रात में मिलाया डायल-112, मदद के बजाय पुलिसवालों ने मारपीट कर लूट लिया, एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल
डीसीपी पिनाकिन परमार ने कहा कि 20 जनवरी को लिंबायत इलाके में मारुति नगर में मारपीट का केस दर्ज किया गया है. इस घटना में शिकायतकर्ता अपनी मौसी के घर पर आया था. उस वक्त सोसाइटी वालों के साथ उसकी मौसी का झगड़ा चल रहा था. यह इंवॉल्व हुआ तो सोसाइटी वालों ने उसे मारा. उसका वीडियो वायरल हुआ था. सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. शिकायतकर्ता की मौसी से सोसाइटी वालों का कहना था कि डॉग को घर पर रखें, जबकि उसकी मौसी का कहना था कि डॉग हमारा नहीं है, वह स्ट्रे डॉग है. उसे हम घर में कैसे रख सकते हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News