भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में दमदार पारी खेलते हुए वनडे में 12000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद वनडे में 12 हजार रन पूरा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए, इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। दोनों खिलाड़ी अर्धशतक बनाकर खेल रहे।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को वनडे में 12000 रन पूरे किए। दूसरे वनडे में उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 72 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 16वें ओवर में रोस्टन चेज के खिलाफ एक रन लेकर ये मुकाम हासिल किया। रोहित शर्मा से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली वनडे में 12000 से अधिक रन बना चुके हैं। कोहली ने पिछले ही वनडे में 15000 रन पूरे किए थे।
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में सबसे कम पारियों में 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 242 पारियों में ये कारनामा किया था। जबकि रोहित शर्मा ने 282 पारियों में ये कमाल करके सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन तेंदुलकर ने 300 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग ने 314 पारियों में 12 हजार रन पूरे किए थे। श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा को 12 हजार रन तक पहुंचने में 336 पारियां लगी थी।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में विराट कोहली पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले वनडे में अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाकर 15000 रन पूरे किए। कोहली ने 315 मैचों ये मुकाम हासिल किया। रोहित शर्मा ने 290 मैचों में 12000 से अधिक रन बनाए हैं।
हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ‘पंचायती टाइम्स’ वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play