UNESCO विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल हुए भारत के 5 नए स्थल, देखें पूरी लिस्ट – Jagran

यूनेस्को की विश्व धरोहर संभावित सूची में भारत के पांच नए स्थलों को शामिल किया गया है, जिससे अब कुल 78 स्थल हो गए हैं।
भारत के 5 नए स्थल यूनेस्को संभावित सूची में शामिल हुए।
कुल 78 भारतीय स्थल अब संभावित सूची का हिस्सा हैं।
उदयगिरि गुफाएं, बाघ पेंटिंग, सत्याग्रह स्थल प्रमुख हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूनेस्को की विश्व धरोहर संभावित सूची में भारत के पांच नए स्थलों को शामिल किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश में उदयगिरि गुफाओं समेत चार स्थल और भारत व दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह से जुड़े स्थल शामिल हैं। इसके साथ ही संभावित सूची में भारत के 78 स्थल हो गए हैं।
जिन पांच नई साइटों को शामिल किया गया है, उनमें बाघ गुफा पेंटिंग, चंबल घाटी के मंदिरों का समूह, उदयगिरि गुफाएं, गिनोरगढ़ और भारत-दक्षिण अफ्रीका का संयुक्त अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव-‘सत्याग्रह स्थल’ शामिल हैं।
मध्य प्रदेश की उदयगिरि पहाड़ी पर चट्टानों को काटकर बनाया गया एक पवित्र परिसर है, जिसे मुख्य रूप से चौथी सदी के आखिर और पांचवीं सदी की शुरुआत के बीच गुप्त काल में विकसित किया गया था।
भारत की ओर से इस नामांकन के बारे में वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस जगह में खुदाई करके बनाई गई बीस गुफाएं, मूर्तिकला वाले पैनल, शिलालेख, आने-जाने के रास्ते, शुरुआती निशान और शिलालेखों वाली चट्टानें, और उससे जुड़ी भौगोलिक और जल-संबंधी विशेषताएं शामिल हैं। ये सभी मिलकर एक एकीकृत धार्मिक स्थल का निर्माण करते हैं।
बाघ गुफाएं पश्चिमी मध्य प्रदेश में बाघनी नदी के किनारे विंध्य पर्वतमाला की दक्षिणी ढलान पर स्थित नौ बौद्ध गुफाओं का समूह हैं, जिन्हें चट्टानों को काटकर बनाया गया है।
ये गुफाएं मुख्य रूप से बेसाल्ट चट्टानों वाले इलाके में बलुआ पत्थर (सैंडस्टोन) का एकमात्र हिस्सा हैं। यह एक महत्वपूर्ण बात है, जिसने इनकी वास्तुकला और भित्ति चित्रों (म्यूरल पेंटिंग) के संरक्षण को प्रभावित किया।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News