आने वाले संकट को पहले ही पहचान गये थे दिनकर – Hindustan

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में हिन्दी पखवाड़ा और ‘रश्मिरथी’ के 75 वर्ष पूरा होने पर स्नातकोतर हिन्दी विभाग के तत्वावधान में बुधवार को ‘हिन्दी कविता का जनमानस में बदलावकारी प्रभाव व चेतना का विस्तार’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में कवि मदन कश्यप ने कहा कि दिनकर ने आने वाले समय के संकट को पहले ही पहचान लिया था, इसीलिए 75 साल पहले अपनी ‘रश्मिरथी’ काव्य-कृति के माध्यम से जातिवाद आदि के प्रश्न को गहरे सरोकार से उठाया। आज 75 साल बाद ‘रश्मिरथी’ के पुनर्पाठ की जरूरत है। वास्तव में दिनकर कलात्मक पारदर्शिता के कवि थे।
हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने विभाग के पूर्ववर्ती छात्र कवि मदन कश्यप के काव्य-विकास व वैशिष्ट्य एवं महत्व का उल्लेख किया और छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का स्वागत डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिव्या ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एमएन रजवी, डॉ. रजनीकांत पाण्डेय, डॉ. प्रियंका दीक्षित, डॉ. श्रुति मिश्र, डॉ. अनुराधा पाठक, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. नियाज अहमद, डॉ. हसन रजा, डॉ. अमर ज्योति रंजन, डॉ.भगवान कुमार, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. स्नेहलता, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ.बिन्दु कुमारी, डॉ. अमृता कुमारी, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. चन्द्रकिशोर झा, डॉ. चौधरी संजय, डॉ. प्रवाल चटर्जी, डॉ. भैरवी, डॉ. आरती मिश्रा, डॉ. अपर्णा कुमारी, पूनम कुमारी आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News