Rampur News: रामपुर। आकाशवाणी केंद्र में 14 सितंबर से आयोजित हिंदी पखवाड़े का मंगलवार को समापन समारोह संपन्न हुआ। इस पखवाड़े के दौरान केंद्र के कर्मचारियों की हिंदी दक्षता और रुचि बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इनमें 16 सितंबर को तकनीकी शब्दावली एवं प्रशासनिक शब्दावली प्रतियोगिता, 22 सितंबर को हिंदी निबंध प्रतियोगिता और 25 सितंबर को एक अन्य हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें केंद्र के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह के दौरान सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने दैनिक सरकारी कामकाज में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला और आकाशवाणी में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प दोहराया।
इन समस्त प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन स्थानीय केंद्र प्रमुख मंतोष विश्वास, कार्यक्रम प्रमुख अवधेश कुमार गौतम और कार्यक्रम अधिशाषी विक्रांत चौधरी के कुशल निर्देशन में हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play