मुख्य बातें
प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के चौथे दिन बैंक के शेयर में 4% से अधिक उछाल आया और इसका भाव आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शेयर में यह उछाल तब आया जब कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को नया सीईओ नियुक्त किया है। बैंक ने 1 जनवरी 2027 से तीन साल के कार्यकाल के लिए अपना मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO नियुक्त किया है। वह अशोक वासवानी की जगह लेंगे।
बता दें कि अशोक वासवानी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 31 दिसंबर 2026 को अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर दोबारा नियुक्ति न लेने का फैसला किया है। वासवानी ने उदय कोटक की जगह 1 जनवरी 2024 को MD और CEO का पद संभाला था। साहा अभी कोटक महिंद्रा बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं और उनके पास 32 साल से अधिक का प्रोफेशनल अनुभव है। इसमें बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल संस्थानों में फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर का 25 साल का अनुभव शामिल है। वह जनवरी 2026 में इस प्राइवेट बैंक से जुड़े थे।
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर की बात करें तो 417.60 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 435.55 रुपये पर है। यह शेयर के 8 महीने का सबसे बेहतर परफॉर्मेंस है। वहीं, शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के करीब ट्रेड कर रहा है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में शेयर 452.98 रुपये पर रहा था। शेयर का 52 हफ्ते का लो 345.40 रुपये है। लंबे समय में, इस शेयर ने पिछले तीन सालों में 20% और पिछले पांच सालों में 5% का रिटर्न दिया है।
ब्रोकरेज नोमुरा ने कोटक महिंद्रा बैंक के नए सीईओ की नियुक्ति पर पहले एक अहम टिप्पणी की थी। ब्राकरेज ने कहा था, “अगर अनूप कुमार साहा को अंदरूनी तौर पर चुना जाता है तो उत्तराधिकार की प्रक्रिया का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। हमारा मानना है कि CEO के बदलाव से कोटक की रणनीतिक दिशा बदलने की संभावना नहीं है। शेयर को ‘खरीदें’ (Buy) की सलाह दी जाती है।”
वहीं, जेफरीज ने कहा कि वासवानी का दूसरा कार्यकाल न लेने का फैसला निवेशकों के लिए हैरानी भरा था। उसने गौर किया कि 2023 में उदय कोटक के इस्तीफे के बाद से कोटक महिंद्रा बैंक की लीडरशिप में काफी बदलाव आया है। ब्रोकरेज ने भी साहा को इस भूमिका के लिए मुख्य दावेदारों में से एक माना था और चेतावनी दी थी कि बाहरी नियुक्ति से निकट भविष्य में अनिश्चितता पैदा हो सकती है। उसने आगे कहा कि उत्तराधिकार की गुणवत्ता और लीडरशिप में स्थिरता बैंक की ग्रोथ और वैल्यूएशन री-रेटिंग के मुख्य कारक बने रहेंगे।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play