अरेराज निस।महात्मा गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर महंत शिव शंकर गिरि महाविद्यालय अरेराज पूर्वी चंपारण की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की ओर से ‘महात्मा गाँधी के सपनों का भारत’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने सभी वक्ताओं और अतिथियों का स्वागत किया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. संजीव कुमार यादव ने कहा कि गाँधी जी ने मन, वचन, कर्म की एकता पर बल दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, असहयोग, सविनय अवज्ञा और सर्वोदय के विचार द्वारा एक संदेश दिया। वे मूलतः सम्पूर्ण मानवता की बात करते थे।
डॉ. हजारी कुमार ने गाँधी के सपनों को हम कैसे साकार कर सकते हैं। उहोंने आत्मबल और सदाचार के मूल्य को मानवता के लिए बहुत जरूरी माना। मुख्य अतिथि डॉ. शत्रुघ्न पाण्डेय ने कहा कि हम सभी मनुष्यों को अपने घर के आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए। भारत स्वच्छ रहेगा तभी स्वस्थ रहेगा। हम सभी में समानता हो सभी भारतीय रहें, अपनी संकुचित पहचान से ऊपर उठकर अपने को भारतीय बोले। तभी राष्ट्र का कल्याण हो सकता है।
संगोष्ठी के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि आज भी गाँधी के सपनों का भारत एक यूटोपिया है। देश में आज भी झूठ, हिंसा फैली हुई है। हम विभिन्न जाति और समुदाय में बटे हुए अपने को श्रेष्ठ समझते हैं। ऐसे में गाँधी के विचार और सपनों के बारे में और अधिक कार्य करने की जरूरत है। गाँधी ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। अंत में डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने सभी वक्ताओं, अतिथियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ. कुमार रश्मि रंजन, शिवानंद महतो, अभय कुमार शर्मा, मुन्ना कुमार, अभय कुमार और 80 से अधिक विद्यार्थी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play