'पहले पेशाब किया, फिर…', मुंबई की हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक करतूत; वीडियो वायरल – mumbai delivery boy urinates in housing society lift cctv footage viral news in hindi – Jagran

मुंबई की अक्षय कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में एक डिलीवरी बॉय द्वारा लिफ्ट में पेशाब करने का शर्मनाक मामला सामने आया है।
मुंबई में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल।
मुंबई की सोसाइटी लिफ्ट में डिलीवरी बॉय ने की शर्मनाक हरकत।
घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
निवासियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, सुरक्षा पर चिंता जताई।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हाउसिंग सोसाइटी के लिफ्ट के अंदर कथित तौर पर डिलीवरी बॉय की तरफ से पेशाब करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।
बता दें कि यह घटना मुंबई की ‘अक्षय कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ की बताई जा रही है। मामला तब प्रकाश में आया जब सोसाइटी के रहवासियों को लिफ्ट के अंदर से लगातार अजीब और तेज बदबू आने लगी।
शक होने पर जब सोसाइटी के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो जो नजारा कैमरे में कैद था, उसे देखकर सभी दंग रह गए। फुटेज में एक डिलीवरी बॉय लिफ्ट के अंदर खुलेआम पेशाब करते हुए नजर आ रहा है।
मामला के तूल पकड़ने और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निवासियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद हाउसिंग सोसाइटी के लोगों ने सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है।
निवासियों का कहना है कि आवासीय परिसरों में आने वाले डिलीवरी कर्मियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर और अधिक सख्ती बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश जारी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News