Karwa Chauth: करवा चौथ पर राशि के हिसाब से चुनें साड़ी का रंग, मेष से मीन तक जानें किसके लिए कौन-सा कलर है शुभ – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 02-10-26 13:32
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. शाम को सोलह श्रृंगार कर करवा माता की पूजा की जाती है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है.
साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ सोलह श्रृंगार का भी खास महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहने जाएं तो इसे सौभाग्य और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं 12 राशियों की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर कौन-सा रंग शुभ माना जाता है.
मेष राशि के लिए लाल रंग शुभ
मेष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है. लाल साड़ी या इस रंग के वस्त्रों के साथ श्रृंगार करने को धार्मिक मान्यताओं में सुख-सौभाग्य से जोड़ा जाता है.
वृषभ राशि के लिए गुलाबी रंग
वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन गुलाबी रंग की साड़ी या कपड़े पहन सकती हैं. मान्यता है कि गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जाता है.
मिथुन राशि के लिए हरा रंग
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरे रंग के वस्त्र पहनने से सकारात्मकता बढ़ती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
कर्क राशि के लिए क्रीम रंग
कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ पर क्रीम रंग के कपड़े पहन सकती हैं. इस रंग के वस्त्रों में सोलह श्रृंगार करके पूजा करना शुभ माना जाता है.
सिंह राशि के लिए गोल्डन रंग
सिंह राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन रंग शुभ माना जाता है. करवा चौथ पर गोल्डन रंग की साड़ी या पोशाक पहनना और इसी रंग से जुड़े आभूषणों से श्रृंगार करना धार्मिक मान्यताओं में शुभ माना गया है.
कन्या राशि के लिए सुनहरा रंग
कन्या राशि की महिलाओं के लिए भी सुनहरे रंग के वस्त्र और आभूषण शुभ माने जाते हैं. मान्यता है कि इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
तुला राशि के लिए सिल्वर रंग
तुला राशि की महिलाएं करवा चौथ पर सिल्वर रंग के कपड़े और चूड़ियां पहन सकती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह रंग दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य से जुड़ा माना जाता है.
वृश्चिक राशि के लिए गोल्डन रंग
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं. करवा चौथ के दिन इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है.
धनु राशि के लिए आसमानी रंग
धनु राशि की महिलाओं के लिए आसमानी रंग को शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस रंग के वस्त्र पहनने से जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है.
मकर राशि के लिए नीला रंग
मकर राशि की महिलाएं करवा चौथ पर नीले रंग की साड़ी या चूड़ियां पहन सकती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नीला रंग शुभ फल और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है.
कुंभ राशि के लिए सिल्वर रंग
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए सिल्वर रंग विशेष रूप से शुभ माना जाता है. इस रंग के कपड़े और आभूषण पहनकर करवा माता की पूजा करना धार्मिक मान्यताओं में लाभकारी माना गया है.
मीन राशि के लिए पीला रंग
मीन राशि की महिलाओं के लिए पीले रंग को शुभ माना जाता है. करवा चौथ पर पीली साड़ी या अन्य पीले रंग के वस्त्र पहनने को भाग्य और शुभता से जोड़ा जाता है.
ये भी पढ़ें- मेष-कर्क को मिलेगा प्यार का सरप्राइज, मिथुन के रिश्ते में बढ़ेगी नजदीकी, पढ़ें 12 राशियों का प्रेम राशिफल
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News