Chaibasa News: सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प – Hindustan

Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराइबुरू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, समानता और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता का मार्ग दिखाया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उनका जीवन देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया और देशवासियों में एकता एवं आत्मविश्वास की भावना मजबूत की। वहीं, शास्त्री जी ने अपने सरल जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देशवासियों को प्रेरित किया तथा ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम हेम्ब्रम, सोमनाथ सिंकु, रंजन गोप, प्रखंड महासचिव रंजीत गागराई, जिला सचिव शाहरुख अली, रोशन पान, सरफराज आलम, संतोष नाग, आफताब आलम, हरीश पान, महेंद्र तांती, बबलू गोप, सुरेश कुम्हार, पप्पू अहमद, शमशाद आलम, मोहम्मद आरिफ सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News