UP के बस्ती में वकील की हत्या, अपहरण के बाद कार से कुचला – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक 50 वर्षीय वकील की अपहरण के बाद वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी पीड़िता के साले को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब निवासी चंद्रशेखर यादव (50) जिला मुख्यालय पर वकालत करते थे. शनिवार को “थाना समाधान दिवस” ​​में शामिल होने कप्तानगंज गए थे और देर शाम मोटरसाइकिल से घर लौटते समय हर्रैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बेखौफ हत्यारा! मर्डर के बाद बैग में भरकर फेंका शव, फिर लगाई आग
अपहरणकर्ता महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए थे. जब तक पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तब तक अपहरणकर्ताओं ने यादव की पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, इसके बाद वाल्टरगंज क्षेत्र के गणेशपुर चौरवा पेट्रोल पंप के पास उसे सड़क पर फेंक दिए. इसके बाद आरोपी उन्हें अपने वाहन से कुचलकर भाग गए.
इस वजह से हत्या को दिया गया अंजाम
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में वकील अस्पताल पहुंचे और यादव के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की. बस्ती के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने कहा कि वकील अपनी बहन और उसके पति रंजीत यादव के तलाक के मामले की पैरवी करने गया था.
एसपी ने बताया कि समझौते में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके कारण रंजीत यादव और उसके भाई संदीप यादव ने वकील का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तैनात की गई हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News