लॉन्च से पहले सामने आया Hyundai Bayon का एक और टीजर, दिखा SUV का जबरदस्त रियर लुक – Hindustan

हुंडई अपनी नई SUV बेयॉन (Bayon) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ग्राहकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। पिछले कुछ हफ्तों से कंपनी लगातार इसके टीजर रिलीज कर रही है। हर टीजर में एसयूवी के अलग-अलग हिस्से की झलक देखने को मिली है। इसी बीच अब कंपनी ने एक और टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में पहली बार बेयॉन के रियर डिजाइन और एसयूवी का लुक साफ नजर आई है।

टेस्ट म्यूल के वीडियो से पहले ही हिंट मिल चुके थे कि बेयॉन में टेललैंप का डिजाइन काफी अलग होगा। नए टीजर ने भी इसे कन्फर्म कर दिया है। एसयूवी के रियर में फ्रंट की तरह H-Edge लाइटिंग दी जाएगी। जबकि, रियल टेललैंप इसके नीचे लगाए जाएंगे। नीचे एक स्लिम LED स्ट्रिप दी गई है, जो रियर बंपर के ठीक ऊपर है। भारत में अभी तक किसी एसयूवी में इस तरह का टेललैंप सेटअप देखने को नहीं मिला है। टीजर में लाइटिंग सेटअप का क्लियर व्यू नहीं मिसा है, लेकिन रिवर्स लैंप को हुंडई वेन्यू की तरह नीचे की तरफ दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा रियर में इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर और स्टॉप लैंप, शार्क-फिन एंटीना, टेलगेट पर हुंडई लोगो और बेयॉन बैज मिलेगा।

बेयॉन का ओवरऑल डिजाइन हुंडई की मौजूदा एसयूवी लाइनअप से काफी अलग नजर आता है। नई डिजाइन फिलॉसफी की वजह से यह एसयूवी ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी दिखाई देती है। इसका डिजाइन बॉक्सी नहीं है। यह विदेशों में बिकने वाले पुराने बेयॉन मॉडल से भी काफी अलग होगी। पहले रिलीज किए गए टीजर से इसके फ्रंट डिजाइन की जानकारी भी मिल चुकी है। इसमें स्लिम LED DRLs, स्प्लिट LED हेडलैंप, मस्कुलर फ्रंट बंपर, फॉक्स स्किड प्लेट, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और व्हील आर्च के आसपास क्लैडिंग मिलेगी। पीछे कनेक्टिंग एलईडी बार के साथ एलईडी टेललैंप भी दिए जाएंगे।

बेयॉन हुंडई की पहली एसयूवी होगी जिसमें Live Generative AI फीचर मिलेगा। यह वही टेक्नोलॉजी है, जो हाल ही में लॉन्च हुई किआ सोरेंटो में भी देखने को मिली है। इस AI बेस्ड इन-कार वॉयस असिस्टेंट की मदद से ड्राइवर और पैसेंजर पहले से सेट कमांड देने की बजाय आम बोलचाल में कार से बात कर सकेंगे।

हुंडई ने अभी तक बेयॉन के इंटीरियर का टीजर रिलीज नहीं किया है। हालांकि, इसमें वेन्यू जैसा ग्रे और ब्लैक थीम वाला केबिन मिलने की उम्मीद है। इसमें हुंडई का नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है, जिसमें चार डॉट वाला Morse Code डिजाइन है। डैशबोर्ड पर कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप मिलेगा। इसमें एक स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए होगी। दोनों स्क्रीन का साइज लगभग एक जैसा हो सकता है। इनमें नया यूजर इंटरफेस भी देखने को मिल सकता है। बेयॉन में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटो-डिमिंग IRVM और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा लेवल 2 ADAS भी दिया जाएगा।

सेफ्टी के लिए SUV में 6 एयरबैग, पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा समेत कई फीचर्स दिए जाएंगे। पावरट्रेन की बात करें, तो बेयॉन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे मैन्युअल और IVT गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जा सकता है। डीजल इंजन के बजाय हुंडई इसमें फैक्ट्री-फिटेड अंडरबॉडी सीएनजी टैंक का ऑप्शन देगी। सीएनजी वर्जन सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। खास बात यह होगी कि बेयॉन भारत में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी के साथ आने वाली हुंडई की पहली 4 मीटर से बड़ी एसयूवी होगी।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News