629 मिमी बारिश के साथ गोपालगंज से मानसून की विदाई – Hindustan

  गोपालगंज। 629 मिलीमीटर बारिश के साथ गोपालगंज से मानसून की विदाई हो गई। इस बार मानसून सामान्य से करीब 38 फीसदी कम रहा, लेकिन खेती के लिहाज से बारिश का वितरण किसानों के लिए राहत भरा रहा। धान की रोपनी और फसल की बढ़वार के महत्वपूर्ण दौर में समय-समय पर हुई बारिश ने खेतों में नमी बनाए रखी। इससे कम बारिश के बावजूद खरीफ फसलों को काफी हद तक फायदा मिला। अब मानसून की विदाई के साथ मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की फुहार पड़ सकती है।
जिले में इस वर्ष करीब 1.23 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती की गई। इसमें करीब 90,200 हेक्टेयर में धान की खेती हुई। इसके अलावा किसानों ने मक्का और दलहन-तिलहन समेत अन्य खरीफ फसलें लगाईं। कृषि विभाग के अनुसार समय-समय पर हुई बारिश से फसलों को जरूरत के मुताबिक पानी मिलता रहा। इससे कम वर्षापात के बावजूद फसल की स्थिति अपेक्षाकृत अच्छी रही। मानसून की विदाई के बाद अब किसानों की नजर खेतों में बची नमी और रबी फसलों की तैयारी पर रहेगी। जुलाई महीने में हुई सर्वाधिक बारिश जिले में जून से सितंबर तक कुल करीब 629.13 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसमें जून में 39.81, जुलाई में 295.94, अगस्त में 124.37 और सितंबर में 169.01 मिमी बारिश हुई। इस साल जुलाई सबसे अधिक बारिश वाला महीना रहा। जुलाई में हुई बारिश ने धान समेत खरीफ फसलों को शुरुआती दौर में अच्छी नमी उपलब्ध कराई। सितंबर में भी बारिश के कारण खेतों में नमी बनी रही। पांच साल से सामान्य से कम बारिश जिले में बारिश का घटता आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। जून से सितंबर तक सामान्य वर्षापात 1020 मिमी है। इसके मुकाबले वर्ष 2021 में 1004.2 मिमी, 2022 में 685, 2023 में 512.5, 2024 में 524.94 और 2025 में 493.73 मिमी बारिश हुई। यानी 2021 को छोड़ दें तो लगातार चार वर्षों से बारिश सामान्य आंकड़े से काफी नीचे रही है। इस साल भी करीब 629 मिमी बारिश ही हुई। (रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)
शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News