हिंदी में काम करने वाले पुरस्कृत – Hindustan

वाराणसी, संवाददाता। बीएचयू के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से हिंदी भाषा के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने को राजभाषा पुरस्कार समारोह-2026 आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। कार्यालयीय काम में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। पुरस्कार समारोह में हिंदी अधिकारी डॉ. शिव कुमार त्रिपाठी ने गतिविधियों की जानकारी दी। हिंदी में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए प्रायोजित शोध एवं औद्योगिक परामर्श प्रकोष्ठ को राजभाषा वैजयंती प्रदान की गई। संस्कृत विद्या धर्मविज्ञान संकाय को अति विशिष्ट राजभाषा और पेंटर धनराज पाल को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। समन्वय प्रकोष्ठ, कुलसचिव कार्यालय सहित पांच कार्यालयों को राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह में कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश कुमार, प्रो. वीके मिश्रा, डॉ. राजेश सिंह, उदय शंकर उपाध्याय, मोतीचंद प्रसाद, प्रो. राजाराम शुक्ल, डॉ. संजीव सराफ, प्रो. आनंदवर्धन शर्मा, प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, प्रो. नीरज खरे, देवाशीष गांगुली, कहकशां आफताब, डॉ. कुंज लता, डॉ. मीनल सिंह और हरीश कुमार उपस्थित रहे। डॉ. रमेश सिंह ने संचालन किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News