Author: Khushbu Goyal
यूपी के मैनपुरी जिले में डिलिवरी के दौरान महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई. पति सचिन ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप लगाया है. एक साल पहले मृतका ललिता की शादी हुई थी, और वो थाना औंछा के कानिकपुर महलोई इलाके की निवासी थी. 30 सितंबर को उसे कुरावली इलाके के ‘मां अंजनि हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रात 9:32 बजे अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह को भी इस मुल्क में 5.3 तीव्रता का जलजला आया था.
TMC चीफ ममता ने भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है. इस बार BJP जाएगी; 2029 तक इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है, आपको जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी.’
यूपी के वाराणसी समेत भारत के कई हिस्सों में फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी जा रही है.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी से अपील की कि वे अपने बचे हुए विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में वापस आ जाएं. उन्होंने कहा कि अगर ममता पार्टी की बंगाल यूनिट को लीड करती हैं, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी. चौधरी ने कांग्रेस आलाकमान से भी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर 2026 को हुए नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव की तरह ही सहयोग दिखाते हुए, ममता को रेजीनगर में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए.
फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार, जिन पर उड़ान के दौरान कॉकपिट में उनके को-पायलट ने चाकू से हमला किया था, उन्हें आगे के इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया जा रहा है. अब उनका बेहतर इलाज यूएई में किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब लोकसभा और राज्यसभा से 147 सांसदों को सस्पेंड किया गया, तो वो इम्युनिटी बिल लाए और उसे जबरदस्ती पास करा लिया.’
मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘यहां कई बच्चों की मौत बीमारी और कुपोषण की वजह से हुई है. इसके अलावा सरकार को जो मदद देनी चाहिए, चाहे वो स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा या रोज़गार से जुड़ी हो, वो यहां बिल्कुल नहीं मिल रही है. ऐसा लगता है जैसे उन्हें भारत के बीचों-बीच अकेला छोड़ दिया गया हो, मानो उनके लिए न तो केंद्र सरकार है और न ही मध्य प्रदेश सरकार. उनकी जमीन, मनरेगा , वन अधिकार अधिनियम और ज़मीन के अधिकारों से जुड़े मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं; फिर भी कोई मदद नहीं मिल रही है. मैं सरकार से अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील करता हूं. आपको इन लोगों को वे अस्पताल और स्कूल भी अवेलेबल कराने चाहिए जिनके वो हकदार हैं. मुझे नहीं पता कि आप किस दुनिया में जी रहे हैं.’
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, ‘वोट देने और जीने के अधिकार के बारे में आपसे बात करना बहुत दुखद है. SIR मामले को लेकर पूरा देश हिल गया है. एक बड़ा गिरोह, जिसमें कुछ BJP नेता भी शामिल हैं, SIR प्रोसेस के ज़रिए आपके नाम हटाने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए फॉर्म 7 का इस्तेमाल किया गया है. इस लिस्ट से पहले ही 50 लाख से ज़्यादा वोटर गायब हो चुके हैं और उनमें से कई को अपनी आपत्तियां दर्ज करानी हैं… खास तौर पर माइनॉरिटी, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के वोटरों को निशाना बनाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म 7 जमा किए जा रहे थे. मैंने पुलिस अधिकारियों, डिप्टी कमिश्नरों और राज्य चुनाव अधिकारी से डेटा मांगा है.’
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की सांसद (MP) महुआ मोइत्रा को बड़ी राहत देते हुए उनकी सुरक्षा की अवधि बढ़ा दी है. उन्हें मिली अंतरिम सुरक्षा 29 जनवरी, 2027 तक लागू रहेगी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि साल 2017 से पहले लोग ‘यूपी-वाला’ कहकर यहां के लोगों को रिजेक्ट कर देते थे. अगर सरकार में फैसले लेने का संकल्प न हो तो कानून-व्यवस्था को कैसे सुधारा जा सकता है? आज उत्तर प्रदेश की नई पहचान यहां के माफियाओं का पुलिस के सामने घुटने टेकना है.
ओडिशा के सीनियर IAS अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. गोपालन ने राज्य सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है और इसके लिए आवेदन भी कर दिया है. 21 सितंबर को ओडिशा में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होते ही उन्होंने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन न केवल यूपीएससी के 100 साल पूरे होने का उत्सव है, बल्कि एक विरासत का भी उत्सव है. यह उन आकांक्षाओं का उत्सव है, जिन्हें हर साल लाखों युवा साकार करते हैं. यह उस आस्था का उत्सव है,जो हर भारतीय इस संस्था में रखता है. 00 साल के सफर में पीढ़ियां बदलीं, सरकारें बदलीं और सिलेबस बदला, फिर भी यूपीएससी पर भरोसा पहले जैसा ही अटूट बना हुआ है.
UPSC के 100 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर आज 1 अक्टूबर को भारत मंडपम में शताब्दी समारोह हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्या करके शवों को जला दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच करके अवशेषों को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की, जिसने सैकड़ों लोगों की जान बचाई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे कैप्टन स्मित को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.
दिल्ली के चाणक्यपुरी में जाने-माने स्कूल ने नर्सरी में एडमिशन में फर्जीवाड़ा सामने आया है. स्कूल में एडमिशन के लिए विकलांगता का नकली सर्टिफिकेट दिए जाने की शिकायत मिली है. पुलिस जांच में सर्टिफिकेट नकली मिला तो BNS की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है.
साउथ दिल्ली के आया नगर इलाके में 14 सितंबर को जिम ट्रेनर विजय कुमार की हत्या हुई थी. इस मामले में अब बड़ी गिरफ्तारी हुई है. आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने जिम ट्रेनर की हत्या में शामिल 2 शूटर्स को पनाह दी थी. हंसा चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने विजय कुमार को गोलियां मारी थीं, जिसमें घायल होने पर ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ (PMO) में ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसमें वे अपनी कैबिनेट की वर्क रिपोर्ट का रिव्यू कर रहे हैं. इस चिंतन शिविर का मकसद ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को आगे बढ़ाना है. केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज और सरकारी कामकाज की समीक्षा करना है. यह चिंतन शिविर 2 चरण हुआ है, जिसके तहत पहले फेज का चिंतन शिविर 23 और 24 सितंबर 2026 को लगा था और दूसरा फेज 30 सितंबर से शुरू हुआ, जिसका आज 1 अक्टूबर 2026 को दूसरा दिन है.
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट के चिंतन शिविर का आखिरी दिन था. प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में भाग लिया और सभा को संबोधित किया. वहीं आज सुप्रीम कोर्ट की विशेष बेंच ने OBC क्रीमी लेयर क्राइटेरिया पर केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई की. TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है.
इधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज बालाघाट में ‘संक्रामक बीमारी’ से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की. उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर रहे. लखनऊ में आज भाजपा संगठन की बैठक हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, सभी सह-प्रभारियों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.
इधर TVK ने आज मदुरांतकम में सहयोगी दलों के नेताओं के साथ संयुक्त रैली की. उधर मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का बड़ा हिस्सा आज नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट हुआ. वहीं आंध्र प्रदेश में आज से नई एक्साइज शॉप पॉलिसी लागू हुई, जिससे शराब की दुकानों की व्यवस्था बदलेगी. इधर दिल्ली-NCR में आज से बिना वैध PUC और पुराने वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines