दिल्ली की हवा हुई खराब, सोमवार को राजधानी में धुंध रहने की संभावना – Aaj Tak

Feedback
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम सामान्य रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय औसत से 1.6 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.2 डिग्री कम है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिन में दिल्ली में ह्यूमिडिटी का स्तर 72 प्रतिशत से 53 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हल्के धुंधभरे मौसम की संभावना जताई है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 216 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. बता दें कि AQI 0 से 50 ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’,  201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’, 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.
वहीं दिल्ली के खराब AQI को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों से निकलने वाले धुएं, निर्माण कार्यों और सर्दी के मौसम में हवा की गति धीमी होने के कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है. विशेषज्ञों ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषित वातावरण में बाहर जाने से बचने की सलाह दी है.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News