मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएलएसए के डिप्टी चीफ रामबाबू सिंह और सहायक एलएडीसीएस प्रार्थना प्रिया ने संचालन किया। उन्होंने बताया कि नालसा के मार्गदर्शन में राज्य स्तर पर बीएसएलएसए और जिला स्तर पर डालसा कानूनी सहायता दे रहा है। हर कारा में विधिक सहायता क्लीनिक स्थापित है। न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। यह कैदियों को न्याय तक पहुंचाने के साथ उनके पुनर्वास में भी मददगार है। मौके पर सहायक अधीक्षक धीरज कुमार, पीएलवी मोनू कुमार और 150 बंदी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play