इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लौरिया के ब्लॉक चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी व वोट चोरी के आरोपों पर केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प
राजद, कांग्रेस व वाम दलों के कई नेता-कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, मुंशी ठाकुर, प्रभु यादव और भाकपा नेता गिरजा शंकर ठाकुर ने अध्यक्षता की।
नेताओं ने मतदाता सूची में पारदर्शिता, SIR गड़बड़ियों की जांच और योग्य मतदाताओं के नाम न छूटने की मांग की। उन्होंने आयोग से मतदाताओं की आशंकाएं दूर करने व जनता का विश्वास बनाए रखने को कहा।
मौके पर रम्भु यादव, सैयद हसनत, मुलायम यादव, योगेंद्र यादव, रितेश गोंड, मनोहर ठाकुर, रामसागर राम, मनोज यादव, भरत यादव, नासरुद्दीन हवारी, ओमप्रकाश राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.