Bokaro News: चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च – Hindustan

Bokaro News: चुनाव आयोग की स्वायत्तता और मतदाताओं के अधिकारों के मुद्दे को लेकर बुधवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल महथा के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। भारत माता की प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ मार्च जिला समाहरणालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए जवाहरलाल महथा ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।माले नेता दिलीप तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव जनता का संवैधानिक अधिकार है। सीपीआई नेता पीके पांडे ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या मतदाता सूची में अनियमितता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। राजद नेता घनश्याम चौधरी ने एफआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता और सभी पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

सभा को अब्दुल्ला अंसारी, विश्वनाथ बनर्जी और दिलीप ओझा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जवाहरलाल महथा ने की, जबकि संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील झा ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, प्रखंड व मंडल अध्यक्षों के अलावा इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News