Prayagraj News: रावतपुर पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हंडिया थाना क्षेत्र के अंबारिया सैदाबाद सीखीपुर निवासी सुशील कुमार की पांच संतानों दो बेटे और तीन बेटियों में सबसे बड़ा 21 वर्षीय अभिषेक कुमार झलवा में कमरा लेकर नौकरी करता था। वह सुबह करीब आठ बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रावतपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक इकलौता कमाने वाला था। पिता सुशील कुमार कुछ महीने से मुंबई में हैं। जैसे ही हादसे की खबर अभिषेक के घर पहुंची कोहराम मच गया। मां मंजू देवी और भाई-बहन रोने-विलखने लगे। थाना प्रभारी एयरपोर्ट वैभव सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play