'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल के बीच Amazon में छंटनी, भारत-अमेरिका समेत कई देशों के 1000 कर्मचारी प्रभावित – Jagran

अमेजन ने फेस्टिव सीजन और 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल के बीच भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।
अमेजन में फिर छंटनी।
अमेजन ने भारत, अमेरिका, ब्रिटेन में कर्मचारियों की छंटनी शुरू की।
‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल के दौरान 1000 से कम कर्मचारी प्रभावित।
कंपनी ने इसे लागत कम करने और व्यवस्था सरल बनाने का हिस्सा बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन और बंपर सेल के बीच ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कंपनी ने एक बार फिर छंटनी का दौर शुरू कर दिया है, जिससे भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। 
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वैश्विक छंटनी में 1000 से कम कर्मचारियों की नौकरियां जाने की आशंका है। हालांकि अमेजन ने छंटनी की पुष्टि करते हुए इसे छोटे पैमाने पर बदलाव बताया है।
बता दें कि यह कटौती मुख्य रूप से कंपनी के ‘स्टोर्स बिजनेस’ के भीतर की गई है। प्रभावित होने वाले विभागों में कस्टमर सर्विस, सेलिंग पार्टनर सर्विसेज, मार्केटप्लेस सपोर्ट और रिटेल ऑपरेशंस से जुड़े इंजीनियरिंग रोल्स शामिल हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह छंटनी ठीक ऐसे समय में सामने आई है जब भारत में अमेजन की सबसे बड़ी ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026’ सेल चल रही है। कई कर्मचारियों ने इंटरनलकम्युनिकेशन चैनल्स जैसे स्लैक के जरिए अपनी नौकरी जाने की जानकारी साझा की।
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि अमेजन ने लागत कम करने और अपनी व्यवस्था को सरल बनाने के लिए पहले ही लेट 2025 से जनवरी 2026 के बीच करीब 30000 कॉर्पोरेट नौकरियां खत्म की थीं। ताजा छंटनी भले ही छोटी है, लेकिन यह दिखाती है कि कंपनी का रीस्ट्रक्चरिंग दौर अभी थमा नहीं है।
गौरतलब है कि अमेजन की तरफ से भले ही छंटनी की गई हो, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कंपनी भारत से पीछे हट रही है। अभी हाल ही में मार्च में, अमेजन ने बेंगलुरु में अपना नया और विशाल कैंपस खोला है, जो एशिया में उसका दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस है।
11 लाख वर्ग फीट में फैले इस आधुनिक कैंपस में ई-कॉमर्स, पेमेंट्स, टेक्नोलॉजी और सेलर सर्विसेज से जुड़े 7,000 से ज्यादा कर्मचारियों के काम करने की क्षमता है। जानकारों का मानना है कि यह छंटनी भारत से कारोबार समेटने की नहीं, बल्कि कंपनी के भीतर संसाधनों और कर्मचारियों की भूमिकाओं को नए सिरे से व्यवस्थित करने का हिस्सा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News