विरोध प्रदर्शनों के बीच और मजबूत की गई CEC ज्ञानेश कुमार की Z+ सुरक्षा, तैनात जवानों क संख्या भी बढ़ाई गई – Jagran

मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार की Z+ सुरक्षा बढ़ाई गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
CEC ज्ञानेंद्र कुमार की Z+ सुरक्षा बढ़ाई गई।
मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन।
दिल्ली, आगरा आवास और चुनाव आयोग कार्यालय में सुरक्षा कड़ी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेंद्र कुमार की Z+ सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया है। उनके आवास, चुनाव आयोग कार्यालय और व्यक्तिगत सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और आगरा स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त के आवासों के बाहर हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह कदम उठाया है।
इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने 27 सितंबर को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिन्हें पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रोक दिया था।
अधिकारियों के मुताबिक, नई मोती बाग कॉलोनी स्थित उनके घर के बाहर और अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलोनी के बाहर एक पूरी बस में अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है।
इसके अलावा दिल्ली के अशोक रोड स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय के भीतर और बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News