Mainpuri News: मां की डांट से नाराज कक्षा 9 के छात्र ने लगाई फांसी – Hindustan

Mainpuri News: मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय छात्र ने घर के पास ट्यूबवेल की कोठरी में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन फानन में कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम हाफिजपुर से जुड़ी है। अजय उर्फ पिंटू पुत्र विजय सिंह रोडवेज बस में परिचालक है। अजय उर्फ पिंटू का 16 वर्षीय पुत्र आर्यन देवनागरी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। गुरुवार की दोपहर आर्यन को स्कूल से वापस लौटने पर उसकी मां ने उसे किसी बात पर डांट दिया।

मां की डांट से नाराज आर्यन घर से 10 मीटर की दूरी पर बनी कोठरी में चला गया और वहां दुपट्टे से फांसी लगा ली। अपराह्न लगभग तीन बजे परिजनों ने उसे जैसे ही फंदे पर लटके देखा तो चीख पुकार मच गई।मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों की मदद से आर्यन को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिवार के लोग ये भी नहीं बता पाए कि आखिर किशोर को डांटने का कारण क्या था।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News