Palamu News: दुर्गापूजा के दौरान पलामू जिले में करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद – Hindustan

Palamu News: दुर्गापूजा के दौरान पलामू जिले में करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान पलामू जिले के बाजार में इस वर्ष करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। बाजार के आकलन के अनुसार कपड़ा, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, पंडाल और लाइटिंग सहित विभिन्न सेक्टर में बड़ी राशि खर्च होने वाली है। सबसे अधिक 70-75 करोड़ रुपये का कारोबार कपड़ा बाजार में होने का अनुमान है। सोने-चांदी के आभूषणों का बाजार 50 करोड़ रुपये से अधिक, इलेक्ट्रॉनिक्स में 40-45 करोड़ और मोटर वाहन क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार की उम्मीद है।

पूजा पंडाल और लाइटिंग पर जिले में 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। पलामू जिला मुख्यालय सिटी सह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 44 पूजा पंडालों पर करीब 5-6 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी का बाजार भी करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। नवरात्र शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग साइटों के ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक तैयारी में हैं। महंगाई हालांकि बाजार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ग्राहक बजट के अनुसार खरीदारी, सेल और सस्ते विकल्प तलाश रहे हैं।

कपड़ा व्यवसायी अनिल कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा में सबसे अधिक कपड़ों की खरीदारी होती है और इस वर्ष 70-75 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। मां शारदा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुशील कुमार ने कहा कि पितृपक्ष के बाद बाजार में रौनक बढ़ेगी और आभूषणों में 50 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी गोपाल त्रिपाठी ने 20-25 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद जताई। कारोबारियों के अनुसार स्थानीय बाजार को ऑनलाइन शॉपिंग और महंगाई दोनों से चुनौती मिल रही है। स्थानीय बाजार में खरीदारी की रफ्तार पर नजर बनी हुई है।

फोटो–

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News