यह है देश की नंबर-1 SUV, पिछले महीने इसे 20,456 लोगों ने खरीदा, 5-स्टार सेफ्टी से है लैस – Hindustan

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टाटा नेक्नस ने टॉप-पोजिशन हासिल कर लिया। बीते महीने टाटा नेक्सन (Tata Nexon) को कुल 20,456 नए लोगों ने खरीदा। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर नेक्सन की बिक्री में 9 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 22,573 यूनिट था। दूसरी ओर पिछले महीने की नंबर-1 एसयूवी टाटा पंच ने दूसरे नंबर पर खिसक गई। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

टाटा नेक्सन का एक्सटीरियर बेहद मस्कुलर और स्पोर्टी नजर आता है। सामने की तरफ दिए गए शार्प LED DRLs और आकर्षक ग्रिल इसे रोड पर शानदार प्रेजेंस देते हैं। साइड प्रोफाइल में अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स का कॉम्बिनेशन इसे एक कम्पलीट SUV लुक देता है। जबकि रियर में दी गई कनेक्टेड टेललाइट्स इसके बैक लुक को काफी ट्रेंडी बनाती हैं।

अंदर से नेक्सन का केबिन काफी प्रीमियम फील कराता है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाएं सफर को आरामदायक बनाती हैं। इसमें 382 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है।

नेक्सन में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ-साथ CNG का ऑप्शन भी मिलता है। सेफ्टी के मामले में इसे भारत और ग्लोबल NCAP से पूरे 5-स्टार रेटिंग हासिल है। इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यह कार पेट्रोल वैरिएंट में लगभग 17 किमी/लीटर, डीजल में करीब 23-24 किमी/लीटर और CNG में लगभग 17.4 किमी/किग्रा का एवरेज मिल जाता है।

टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 14.52 लाख रुपये तक जाती है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। बता दें कि मार्केट में टाटा नेक्सन का मुकाबला मारुति ब्रेजा और किआ सोनेट जैसी एसयूवी से होता है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News