By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर, नंदीग्राम का ज – ABP News

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में हुए उपचुनाव के नतीजे आज (शुक्रवार, 9 अक्तूबर) को आएंगे. सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई है. जिन 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है, उनमें तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, पुडुचेरी की थट्टांचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल है.
भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में लंबे वक्त के बाद सत्ता में वापसी की. पिछले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब उसका रेजीनगर और नंदीग्राम में टेस्ट होगा. वहीं तमिलनाडु में तमिलगा वेट्री कझगम ने डेब्यू में ही जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री विजय के लिए यह उपचुनाव परीक्षा की तरह होगा.
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी. अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इन दोनों सीटों के लिए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बड़े नेताओं की ओर से जोरदार चुनाव प्रचार किया गया था.
यह उपचुनाव टीवीके के लिए काफी अहम है. टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी. उसके पास अभी पूर्ण बहुमत नहीं है. अगर इन दोनों प्रत्याशियों की जीत होती है तो टीवीके की स्थिति मजबूत हो जाएगी. वहीं, अगर टीवीके प्रत्याशियों की हार होती है तो विपक्षी पार्टियों को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा.
मधुरंतकम में पहले राउंड में टीवीके आगे चल रही है. टीवीके प्रत्याशी मरगथम कुमारवेल को 3571 वोट, डीएमके उम्मीदवार परंथमन को 2611 वोट और एआईएडीएमके उम्मीदवार कनिता संपत को 2078 वोट मिले हैं.
असम की नगांव लोकसभा पर बीजेपी प्रत्याशी ने बंपर बढ़त हासिल की है. भाजपा उम्मीदवार देबासिस शर्मा 24819 वोट से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर एआईयूडीएफ उम्मीदवार और पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल हैं, जिनको अब तक 9327 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर कांग्रेस की शिवमोनी बोरा हैं, उनको 4901 वोट मिले हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News