57 मेट्रो स्टेशन बंद, 38 ट्रेनें-परीक्षाएं रद्द और ऑनलाइन क्लास… CJP प्रोटेस्ट से – ABP News

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले इस आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के साथ-साथ कई ट्रेनें और परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, वहीं स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए गए हैं. 
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए घोषणा की है कि 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से दिल्ली के 57 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा. यह पाबंदी 10 अक्टूबर को अगले आदेश तक जारी रहेगी. राहत की बात यह है कि नई दिल्ली स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने या उनके समय में बदलाव किए गए. 
ये प्रमुख मेट्रो स्टेशन रहेंगे प्रभावित
राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, पटेल चौक, नई दिल्ली, आईटीओ, सुप्रीम कोर्ट, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, हौज खास, कालकाजी, करोल बाग, लाजपत नगर, जामिया मिलिया इस्लामिया सहित कुल 57 स्टेशन बंद रहेंगे.
Service Update Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations except New Delhi metro station.

दिल्ली में अतिरिक्त जवान तैनात, जंतर-मंतर सील
दिल्ली पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के 26,000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है. फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के बाद यह राजधानी में सुरक्षा बलों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती है.
पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बैरिकेडिंग करके सील कर दिया है. अशोका रोड और टॉलस्टॉय मार्ग से संसद मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर कड़ा पहरा है. नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है और लाउडस्पीकर के जरिए किसी भी तरह के जमावड़े पर रोक की घोषणा की जा रही है. सुरक्षा कारणों से मीडियाकर्मियों के भी जंतर-मंतर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और उन्हें प्रदर्शनकारियों, सुरक्षाबलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.
ट्रेनें, परीक्षाएं और स्कूल प्रभावित
विरोध-प्रदर्शन के चलते आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. एहतियात के तौर पर 38 ट्रेनों को रद्द या उनके रूट में बदलाव किया गया है. शनिवार को होने वाली कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है, जबकि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कई स्कूलों ने शनिवार को ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला किया है.
दिल्ली में प्रशासन की ओर से लगाई गई पाबंदियों को मामला 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया है. ने केंद्र सरकार से कहा कि मेट्रो और अन्य रेल सेवाओं का संचालन उचित नियमन के साथ जारी रखने के लिए कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े. चीफ जास्टिस सूर्यकांत, जिस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने ये टिप्पणी की.
विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News